1000 किलोमीटर चलने वाली EV कार ET7
जब से एलोन मस्क ने EV कार बाजार में लांच की है, तब से जैसे EV कार बनाने की होड़ सी लग गई है। तो इस रेस में चाइना केसे पीछे रह जाता, इस लिए Tesla कि चाइनीज राइवल्स कंपनी Nio ने अपनी नई कार जो के एक ही चार्ज में 1000 किलोमिटर तक ड्राइव कर शके वोह लॉन्च की है। और EV कार की दुनिया मैं एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
और खुद Nio कंपनी के CEO विलियम ली” ने जिनको चीन का एलोन मस्क भी कहा जाता है, उन्हों ने दो चीनी शहर के बीच लगातार एक ही बार चार्ज करके “14 घंटे तक चला कर उसका परिक्षण किया। साबित कर दिया के उन की ये कार सिंगल चार्ज मैं 1000 किलोमिटर की दुरी ते कर सकती है।
Nio ET7 FEATURES
- विलियम ली जो की Nio कंपनी के CEO है उन्हों ने 17 दिसंबर को इस अभूतपूर्व बैटरी तकनीक की जांच करने के लिए चीन के शहर सांघाई से लेकर जियामेन तक का 1044 किलोमीटर का सफर तय किया और जिसका लाइव स्ट्रीमिंग भी किया।
- विलियम ली ने चाइनीज शोसियल साइट वीबो पर एक पोस्ट डाल कर उन्होंने कहा, के EV कार Nio E17 ने क्षेत्रिय ठंड के बावजूद रिचार्ज किए बगैर 14 घंटे की यात्रा की। 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद भी कार में 3% बैटरी बची हुई थी।
- Nio ET7 कार में 150kWh की बैटरी लगाई गई है जिसके बारे में विलियम ली का कहेना है की पूरी दुनिया में Nio ET7 एक लोती एसी कार है जिसमे इतनी उच्चतम धनतत्व वाली बैटरी है जो इसको 1000 किलोमिटर तक का सफर तय करने के लिए सक्षम बनाती है।
- और ये कार की टॉप स्पीड की बात करें तो न्यूज़ के हिसाब से 200 Kmh बताई गई है।
Nio ET7 PRICE
चाइनीज कंपनी Nio का कहेना है की वो 2024के अप्रैल से 150kWh बैटरी का उत्पादन बड़े पयमाने पर करने की योजना बना रही है। हालांकि वो बहोत ही महंगा होनेवाला है, जिसके बारे में कंपनी ने कहा की बैटरी खरीदने का खर्च लगभग 2,98,000 युआन (लगभग 35 लाख रुपए) तक का खर्च आएगा।
और इस Nio ET7 कार की प्राइस की बात करें तो, 428 000 yuan बताई जा रही है, जो इंडिया के हिसाब से 50,33,564 होते हैं।
जल्द हीं आने वाली है महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थार
Nio EV कंपनी अपने कस्टमर को बिना बैटरी के कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, और उन्हें पूरे चीन में 2000 से भी ज्यादा बैटरी SWAP STATION लगाने का फैसला किया है, जहाँ पर आप अपनी Monthly Subscription फीस दे कर, आप बैटरी की अदला बदली कर सकते हो। SWAP STATION पर आप पूरी तरह से चार्ज की गई बैटरी को बदल सकते हो।
Nio EV कार के अध्यक्ष लिहोंग किन ने फाइनांशियल टाइम्स को बताया, की अभी उनको हर कार के ऊपर 12,000 डॉलर का नुकसान हो रहा है। लेकिन इसी वजह से वो दुनियाभर में मशहूर हस्ती भी बन गए है, और Tesla के मालिक एलोन मस्क के साथ उनकी तुलना की जा रही है।
23 दिसंबर को Nio ने वार्षिक “Nio Day” का आयोजन Xi’an Olympic Sports Center Stadium में किया जिसमें 10,000 से ज्यादा Nio मालिकोने हिस्सा लिया था।
Nio ET7 Electric Car
Nio ET7 Features | Details |
LAUNCH | 2022, April, |
PERFORMANCE | AWD 480 kW (653 hp),3.8 sec 0-100 km/h |
Max speed | 200 km/h (124 mph) |
BATTERY | 70.5 kWh usable, 75 kWh total,Solid state battery (400V type) |
BODY | 4 door sedan, 5 seats |
DISPLAYS | 12.8" AMOLED touchscreen |
COMFORT | Heated and ventilated front and rear seats, massage |
SAFETY | 7 airbags: front, center, side, rear, head airbag system |
Price | 428 000 yuan |
Conslusion
Nio की ET7 कार हमारे लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई से लोग परेशान हो रहे हैं, और ऐसे में अगर Nio अपनी यह कार लेकर आता है, तो पर्यावरण का भी नुकसान कम होगा, और हमारे पैसे की भी बचत होगी, फिलहाल तो यह कार की बैटरी बहुत ही महंगी है, लेकिन इन फीचर्स अगर इसका प्रोडक्शन ज्यादा हो जाता है, तो हमें यह इलेक्ट्रिक ET7 कार सस्ते दाम में भी मिल सकती है।