क्या सही मैं फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छोड़ देंगे भारत? आखिर किया वजह है,जाने पोस्ट मैं

क्या व्हाट्सएप आईटी नियमों 2021 के खिलाफ है: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप दुनिया भर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह न केवल लोगों के बीच संचार का माध्यम है बल्कि आधिकारिक कामकाज के लिए भी अच्छा माध्यम माना जाता है, लेकिन मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। इसे लेकर खबर आ रही है कि यह किसी भी वक्त भारत छोड़ सकता है। इसके पीछे का कारण एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राइवेसी फीचर है, जो भारत सरकार के 2021 सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ है।

  • व्हाट्सएप के मुताबिक, अगर भारत उस पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर हटाने का दबाव डालेगा तो हम भारत छोड़ देंगे।
  • भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच आईटी नियम 2021 के नियम आईटी4(2) के तहत जंग चल रही है। इस नियम में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सबसे पहले मैसेज किसने और कहां से भेजा, इसकी जानकारी देनी होगी।
  • मेटा ने भारत के आईटी नियम 2021 को चुनौती दी है। इसे लेकर व्हाट्सएप ने कोर्ट में कहा था कि वह वायरल खबरों को लेकर पहले ही कार्रवाई कर चुका है। हालांकि, यूजर्स की निजता के अधिकार के तहत कंपनी अपना एंड टू एंड एन्क्रिप्शन नहीं हटा सकती है. व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा है और अगर व्हाट्सएप भारत छोड़ता है तो फेसबुक और इंस्टाग्राम भी यहां से जा सकते हैं।

क्या सही मैं फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छोड़ देंगे भारत? आखिर किया वजह है

भारत में व्हाट्सएप एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन गया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के दुनियाभर में 2.78 अरब यूजर्स हैं। इस आंकड़े में सबसे ज्यादा भारतीय यूजर्स शामिल हैं। भारत मेटा के लिए सबसे अहम इसलिए हो जाता है क्योंकि यहां 535.8 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं।

व्हाट्सएप को फरवरी 2009 में लॉन्च किया गया था, इसके शुरुआती वर्जन में क्रश की समस्या थी, जिसके बाद व्हाट्सएप 2.0 को अगस्त 2009 में आईफोन द्वारा जारी किया गया था और इसे 250000 लोगों ने डाउनलोड किया था, जिसके बाद 2010 में इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश किया गया था। इसके बाद से ही व्हाट्सएप लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। समय के साथ, इसके कई अरब उपयोगकर्ता हो गए हैं।

फिलहाल, यह देखना बाकी है कि क्या भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच छिड़ी जंग का असर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पड़ेगा और क्या वे भी व्हाट्सएप के साथ भारत छोड़ सकते हैं।

सरकार दे रही है बेटियों को 50 हजार की राशि, जाने किया है प्रोसेस

Leave a Comment